चिड़िया

चार बाई चार के पिंजरे में बंद वो चिड़िया
कोशिश करती उड़ने कि
थोड़ी सी उड़ान भरी ही थी
कि पर कट गए
देखकर आसमा 
चार बाई चार के पिंजरे मे कैद वो चिड़िया
कोशिश करती जीने कि
संग जो मांगा किसी का साथ
बीच में आ गए वाद विवाद
सात समंदर पार जाना
छोड़ कर जाना ये जान जहां
चार बाई चार के पिंजरे मे कैद जो चिड़िया
कोशिश करती उड़ने कि
देखा सारे झुंड को
लग रहे सब बहुत खुश
गई जो उड़ने उनके साथ
किसी ने ना सुनी उसकी बात
चार बाई चार के पिंजरे मे अभी भी कैद वो चिड़िया।।।

Comments

Popular posts from this blog

Toxic work place: a lesson or a mistake?

Heeramandi

Home